कैसलेस कार्ड बनवाने गई महिला से अभद्रता का आरोप, शिकायत करने पहुंचे परिवार पर हमला; पिता-पुत्र गंभीर घायल

0
qwdfd

कौशाम्बी | सराय अकिल

सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में कैसलेस कार्ड बनवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने गांव के कोटेदार प्रभाकर मिश्र और उनके तीन बेटों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित मनोज पांडे के अनुसार, उनकी पत्नी कैसलेस कार्ड बनवाने के लिए कोटेदार के यहां गई थीं, जहां उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि जब मनोज पांडे अपनी पत्नी के साथ हुई घटना की शिकायत करने कोटेदार के घर पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया।

पीड़ित का आरोप है कि प्रभाकर मिश्र और उनके तीनों बेटों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मनोज पांडे के बेटे के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मनोज पांडे की पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

मारपीट में मनोज पांडे का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पीड़ित पक्ष ने सराय अकिल थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

✍️ रिपोर्ट: अमरनाथ झा
📞 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें