मानसून में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें: डॉ. ललित सिंह

0
trstg

कौशाम्बी | सराय अकिल

मानसून के दौरान जिले में सर्पदंश (सांप के काटने) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सराय अकिल के अधीक्षक डॉ. ललित सिंह ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहकर समय पर चिकित्सा उपचार लेने की अपील की है।

डॉ. ललित सिंह ने कहा कि सांप काटने पर झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार के भरोसे बिल्कुल न रहें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

उन्होंने बताया कि सर्पदंश होने पर मरीज को बिना समय गंवाए नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए, जहां एंटी-स्नेक वेनम (ASV) सहित आवश्यक दवाएं और प्रशिक्षित चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। समय पर उपचार मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

बरसात के मौसम में रखें ये सावधानियां:

✅ खेतों और झाड़ियों में काम करते समय सतर्क रहें।
✅ रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें।
✅ जलभराव वाले स्थानों से सावधानी बरतें।
✅ घर और आसपास साफ-सफाई रखें ताकि सांपों का खतरा कम हो।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में समय न गंवाएं और तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।

✍️ रिपोर्ट: अमरनाथ झा
📞 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें