मेरठ में सिरफिरे युवक ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली:खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही, सहेली और उसके पति के साथ लौट रही थी घर
मेरठ में सहेली और उसके पति के साथ घर लौट रही गर्लफ्रेंड को शादीशुदा प्रेमी ने गोली मार दी। गोली युवती के कान के पास लगी। इसके बाद युवती वहीं पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। युवती को गंभीर हालत में केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के करीब आधे घंटे में युवती शाहीन (24) की दोस्त आयशा ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात गुरुवार देर रात 11 बजे ब्रह्मपुरी थाने के गणेशपुर चौकी से करीब 300 मीटर दूर अंजुम पैलेस के सामने हुई। 3 तस्वीरें देखिए… युवती की सहेली ने बताया पूरा घटनाक्रम युवती शाहीन की सहेली आयशा ने बताया- मैं लिसाड़ी रोड के 60 फुटा इलाके में रहती हैं। बुधवार को शाहीन का बर्थडे था। गुरुवार रात वह अपने खाला (मौसी) के घर गई थी। वहां से रात में करीब 11 बजे बाइक से अपने पति सरफराज के साथ लौट रही थी। शाहीन भी पीछे बैठी थी। जैसे ही हम लोग लिसाड़ी गेट के अंजुम पैलेस के सामने पहुंचे अचानक से आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने हमारी बाइक रोक ली। और उसकी चाभी निकाल ली। इस दौरान उसकी बहस शाहीन से होने लगी। उसने उसे बाइक से नीचे उतार लिया। वह धमका रहा था कि मुझे शादी कर लो नहीं तो तुम्हारी और कहीं शादी नहीं होने दूंगा। इसके बाद लात-घूंसे से शाहीन को मारने लगा। हम लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तभी उसने बंदूक निकाल ली। उसने गोली चला दी। लेकिन पहली गोली उसकी मिस हो गई। इसके बाद उसने शाहीन को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। जो उसके कान के पास लगी। वहीं पर वह खून से लथपथ हो गई। फिर मुझे भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन भीड़ देखकर आरोपी कैफ उर्फ बल्लू भाग गया। हम लोग भी खून देखकर डर गए। तुरंत बाइक से शाहीन को लेकर केएमसी अस्पताल लेकर गए। करीब आधे घंटे बाद वहां से पुलिस को सूचना दी। शादीशुदा होने के बावजूद युवती पर बना रहा था दबाव आयशा ने बताया कि आरोपी बल्लू गड्ढे वाली मस्जिद के पास का रहने वाला है। उसने अपनी मामा की बेटी से शादी कर रखी है। इसके बावजूद वह शाहीन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह कहता था कि अगर उसकी शादी उससे नहीं हुई तो वह किसी और से भी नहीं होने देगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलने की सूचना के बाद एसपी सिटी के साथ ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने तक फायरिंग की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में घायल युवती की पहचान शाहीन के रूप में हुई है। युवती का इलाज कराया जा रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया- शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है। ————————-
ये खबर भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में टीचर का अपहरण कर गैंगरेप, वीडियो भी बनाया:आरोपी बोले- मदरसा चलो, वहां से पैसे लेकर हैदराबाद जाएंगे, 4 पर FIR मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट टीचर के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप है- दो युवकों ने किडनैप कर उसे नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोश होने पर जंगल ले जाकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर आरोपी टीचर को ब्लैकमेल करने लगे। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। कहा- मदरसा चलो। वहां से रुपए लेकर हैदराबाद जाकर साथ रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर
