सिपाही ने खुद को गोली मारी, कहता था-मुझे मरना है:3 महीने पहले नौकरी लगी थी, साथी बोला- प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में था

0
सिपाही ने खुद को गोली मारी, कहता था-मुझे मरना है:3 महीने पहले नौकरी लगी थी, साथी बोला- प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में था

बुलंदशहर में गुरुवार तड़के 3 बजे सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे भी गोली मारने की धमकी दी, फिर हवाई फायरिंग कर दी। साथी सिपाही भागकर चौकी इंचार्ज को जानकारी देने पहुंचा। इस बीच, उसने गर्दन से राइफल सटाकर गोली चला दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक सिपाही का नाम सुधीर ठाकुर (25) है। 3 महीने पहले ही उसकी नौकरी लगी थी। साथी सौरभ ने बताया कि सुधीर जिस लड़की को चाहता था उसकी एक महीने पहले शादी हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। कई बार सुधीर को साथियों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन वह बार-बार कहता था- मुझे मरना है। मामला औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। आगरा का रहने वाला था सिपाही सिपाही सुधीर मूल रूप से आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के संगेचा गांव का रहने वाला था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई कृष्णा (32) गांव में खेती करते हैं, जबकि छोटा भाई पवन (21) पढ़ाई कर रहा है। मां गुड्डी देवी और पिता जगवीर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साथी ने बताया- रात में कह रहा था कि अब जीना नहीं चाहता साथी सौरभ ने पुलिस अफसरों को बताया कि बुधवार देर रात सभी के साथ बैठे होने के बावजूद सुधीर बेचैन था। वह बार-बार कह रहा था- अब जीना नहीं चाहता। गुरुवार तड़के 3 बजे वह अपनी राइफल लेकर लखावटी चौकी से थोड़ी दूर नहर की तरफ जाने लगा। सौरभ ने बताया कि सुधीर को नहर की तरफ जाता देख उसे शक हुआ। वह उसके पीछे-पीछे जाने लगा। इस पर सुधीर ने सौरभ को पीछे आने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। सुधीर ने खुद को गोली मारकर जान देने की बात कही। सौरभ ने रोकने की कोशिश की तो उसने हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद सौरभ भागकर चौकी इंचार्ज को सूचना देने चला गया। जैसे ही सौरभ वहां से निकला, सुधीर ने गर्दन से राइफल सटाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
—————-
ये खबर भी पढ़ें…
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा:रामपुर डीएम ने कहा- 15 दिन में खुद ढहा दो, वरना हम एक्शन लेंगे
यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ढहाई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सुनवाई के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की दलीलों को खारिज कर दिया। इसके बाद रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें