ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों समेत 3 की मौत:कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर

0
ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों समेत 3 की मौत:कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर

कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चकनाचूर हो गई। छत उड़ गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग अंदर फंस गए। दर्द से तड़पते रहे। गाड़ी इस तरह टूटी थी कि कोई बाहर ही नहीं निकल पा रहा था। दर्द से तड़पते रहे। मदद की गुहार लगाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी काटी। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। रफ्तार 100 से ज्यादा थी। सभी हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे। हादसे में कार चालक बजरंग (45) डिग बड्‌डी सिरसा, हरियाणा और सवार दिलकुश कुमार (11) बिहार और एक अज्ञात बच्ची की मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर प्रयागराज की तरफ महाराजपुर के रूमा में हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- सर्विस लेन में ट्रक खड़ाकर ड्राइवर सो रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवे में ट्रक सर्विस लेन में खड़ा था। तभी पीछे से स्कॉर्पियो (HR 14 M 9501) ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर तुरंत ट्रक लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने करीब 13 किलोमीटर दूर तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास उसे दबोच लिया। ट्रक चालक का नाम आदर्श सिंह है। वह मिर्जापुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सर्विस लेन पर ट्रक खड़ा करके सो रहा था। तभी पीछे से स्कॉर्पियो घुस गई। हादसे के बाद वह डर गया और मौके से भाग निकला। स्कॉर्पियों में दो परिवार के लोग के साथ टैक्सी चालक पिता- पुत्र सवार थे झारखंड के थाना चतरा बड़े बीघा के रहने वाले वकील यादव अपने परिवार के साथ हरियाणा से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी कविता कुमारी, बेटी अनीशा कुमारी (10), रिया (8) भी थे। जबकि दूसरा परिवार बिहार के गया के धमना के खपिया गांव के नरेश मंडल, पत्नी साबित्री देवी, केशर भारती, बेटी स्नेहा, बेटा दिलकुश कुमार थे। दोनों परिवार ने मिलकर बिहार और झारखंड जाने के लिए गाड़ी बुक की थी। कार लेकर हरियाणा के सिरसा के डिग बड्डी के रहने वाले चालक बाप-बेटे बजरंग (45) और हिमांशु (22) लेकर निकले थे। हादसे में ये लोग घायल हुए नरेश मांझी (40), सावित्री देवी (31), स्नेहा कुमार (8), वकील यादव (35), रिया (8), अनीशा कुमारी (10), कविता कुमारी (18), हिमांशु (22), केसर भारती (28) घायल हो गए। घायलों का हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। ————–
ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में लड़की से बीच सड़क मारपीट, 3 पुलिसवाले सस्पेंड; दबंगों को रोकने की बजाय वीडियो बना रहे थे; SHO-चौकी इंचार्ज भी हटाए गए गोरखपुर में बीच सड़क लड़की से मारपीट मामले में 3 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। SHO और चौकी इंचार्ज को भी हटा दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की के साथ मारपीट होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। कुछ पुलिसकर्मी दबंगों को रोकने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें