लखीमपुर में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काटी:मायके जाने पर अड़ी थी, मां ने ननद की नाक काटकर बदला लिया
यूपी के लखीमपुर खीरी में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट दी। पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई, फिर झड़प हो गई। नाक कटने से गुस्साई पत्नी ने मायके फोन कर दिया। उसकी मां ससुराल पहुंची तो बेटी की कटी नाक देखकर भड़क गई। बदला लेने के लिए उसकी 18 साल की ननद की नाक काट दी। वह खून से लथपथ हो गई। तड़पने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आए। जैसे-तैसे दोनों परिवारों को शांत कराया। इसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंच गए। वहां शिकायत की। इसके बाद मां बेटी को मायके लेकर चली गई। मामला शनिवार शाम 4 बजे जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पडुआ इलाका का है। पुलिस ने बताया कि पति का नाम श्रवण कश्यप, पत्नी का नाम प्रीति और ननद का नाम मोनी है। पत्नी और ननद का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया है। दोनों पक्षों ने एप्लिकेशन दी है। मामले की जांच की जा रही है। 4 साल पहले शादी, 2 किमी दूर मायका रामलखन कश्यप के बड़े बेटे श्रवण की शादी 4 साल पहले चचरापुरवा गांव निवासी बनवारी लाल (35) की बेटी प्रीति (30) से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं है। श्रवण खेती-किसानी करता है। ससुराल और मायके के बीच की दूरी महज 2 किलोमीटर है। परिवार ने बताया कि प्रीति की चचेरी बहन की शादी है। वह मायके जाना चाहती थी, जबकि श्रवण इनकार कर रहा था। इसी बात पर शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा और गुस्से में श्रवण ने पत्नी की पिटाई कर दी। फिर उसकी नाक काट दी। एक घंटे बाद ससुराल वाले मायके पहुंचे गंभीर घायल प्रीति ने फोन कर मायके में घटना की जानकारी दी। बेटी के घायल होने का पता चलते ही पिता बनवारी लाल, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन ससुराल पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दामाद श्रवण ने भी सास से हाथापाई की। इस बीच श्रवण की बहन मोनी बीच-बचाव करने आ गई। इससे भड़की प्रीति की मां ने दांतों से मोनी की नाक काट दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। दोनों पक्षों का मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया– पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हो गए। दोनों ने एफआईआर कराने के लिए तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका:मुरादाबाद में ताऊ को मैसेज किया- मरने जा रहा हूं, बुलेट पुल पर खड़ी है मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों बुलेट से नदी के पुल पर पहुंचे। बुलेट सड़क किनारे खड़ी की। फिर कुछ देर तक आपस में बात करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में कूद गए। पूरी खबर पढ़ें…
