राममंदिर चढ़ावा चोरी-3 आरोपियों को जेल से ले गई पुलिस:नोट जेब में भरते CCTV में नजर आए थे; चंपत राय से मिलने पहुंचे गोविंद देव

0
राममंदिर चढ़ावा चोरी-3 आरोपियों को जेल से ले गई पुलिस:नोट जेब में भरते CCTV में नजर आए थे; चंपत राय से मिलने पहुंचे गोविंद देव

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस टीम बुधवार सुबह 7:36 बजे फैजाबाद जेल पहुंची और तीनों आरोपियों को पुलिस लाइन लेकर गई। SIT रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपी CCTV फुटेज में नोटों को जेब में रखते हुए नजर आए थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि चंपत राय से मिलने पहुंचे हैं। चंपत राय राम मंदिर के निकट रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम में एकांतवास कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने लेटर जारी कर चुप्पी तोड़ी थी। कहा था- मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। इधर, SIT ने अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े आयोजनों के खर्च की जांच शुरू कर दी है। SIT 22 जनवरी 2024 के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण के बिल और वाउचर खंगाल रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा पर 113 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसमें 8 हजार मेहमान आए थे। ध्वजारोहण पर 10.12 करोड़ खर्च हुए। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें