राममंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट ने अचानक बैठक की जगह बदली:चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला होगा; मोजे में नोट छिपाकर ले जाते थे आरोपी

0
राममंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट ने अचानक बैठक की जगह बदली:चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला होगा; मोजे में नोट छिपाकर ले जाते थे आरोपी

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक होगी। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला होगा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों का इस्तीफा मंजूर होना तय है। रविवार देर रात अचानक बैठक की जगह बदल दी गई। अब दोपहर 3 बजे मणिरामदास छावनी की जगह राम मंदिर परिसर में बैठक होगी। इसके पीछे दो मुख्य वजहें सामने आई हैं। पहली- सुरक्षा कारण। दूसरी- मीडिया से दूरी। बैठक में चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को भी बुलाया गया है। दोनों ने 26 जून को इस्तीफा दिया था। 5 फरवरी 2020 को बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हर बैठक को अब तक चंपत राय ही लीड करते थे। इधर, सूत्रों से पता चला है कि चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी मोजों और जेब में नोट छिपाकर ले जाते थे। पुलिस ने आईटी एक्सपर्ट की मदद से डिलीट किए गए CCTV रिकवर कर लिए हैं। फुटेज में आरोपी चोरी करते दिखे हैं, हालांकि उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज की क्वालिटी बेहतर कराने में जुटी है। ट्रस्ट के सदस्य को हटाने का क्या है नियम राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें