K

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, करंट लगाकर हत्या का आरोप । 27 अप्रैल को ही हुई थी लड़के की शादी ..

चित्रकूट । जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की करंट लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। डेढ़ माह पहले हुई है पंकज की शादी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीओ: राजापुर थाना क्षेत्र के मुहरवा गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज प्रजापति शनिवार सुबह घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 9 बजे महादेव इंटर कॉलेज नादिन कुर्मियान के पास उसका शव परिजनों को मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लाकर राजापुर चौराहा पास रात 10 बजे चक्काजाम कर दिया ।
परिजनों का आरोप है कि पंकज की करंट लगाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पंकज की शादी इसी वर्ष 27 अप्रैल को हुई थी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। घटना से नाराज परिजनों ने देर रात करीब 10 बजे चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम राजापुर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
फिलहाल रात से ही बड़ी संख्या में परिजन राजापुर थाने पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें