CM योगी आज करेंगे यूपी आम महोत्सव का शुभारंभ:800+ प्रजातियां प्रदर्शित होंगी, उत्पादकों को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार का मंच

0
CM योगी आज करेंगे यूपी आम महोत्सव का शुभारंभ:800+ प्रजातियां प्रदर्शित होंगी, उत्पादकों को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार का मंच

राजधानी के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से तीन दिन का उत्तर प्रदेश आम महोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 3 से 5 जुलाई तक चलेगा। इसमें प्रदेश के आम उत्पादकों, बागवानों और निर्यातकों को एक मंच पर लाया जाएगा। 800 से ज्यादा किस्मों के आम देखने को मिलेंगे इस बार महोत्सव में 800 से ज्यादा किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल और लखनऊ सफेदा जैसी मशहूर किस्मों के साथ कई दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल होंगी। आम से बने अचार, जूस, पल्प और दूसरे उत्पाद भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आम महोत्सव के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें