डीएम डॉ. अमित पाल ने बरौलहा गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

0
Kaushambi voice

ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को बरौलहा स्थित गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रीष्म ऋतु के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सचिव ग्राम पंचायत एवं पशु चिकित्साधिकारी से गोवंशों की संख्या, भूसा व हरे चारे की उपलब्धता तथा दान से प्राप्त चारे की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि गो-आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए भोजन, पानी, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सचिव ग्राम पंचायत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, गो-आश्रय स्थल पर केवल एक सीसीटीवी कैमरा लगा होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल एक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने केयरटेकरों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने तथा भ्रमण पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि गोवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें