RTI में आजादी और भारत के शासक से जुड़े सवालों पर राष्ट्रीय अभिलेखागार का जवाब, कहा– अभिलेख खोजने के लिए चाहिए विस्तृत विवरण
नई दिल्ली/रांची। सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत झारखंड निवासी दिलीप उरांव द्वारा भारत की आजादी, 14–15 अगस्त 1947 के शासक, 26 जनवरी 1950 से जुड़े संवैधानिक प्रश्नों सहित कई ऐतिहासिक जानकारियां मांगी गई थीं। इस पर राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया) ने पत्र जारी कर जवाब दिया है।
अभिलेखागार ने अपने उत्तर में कहा कि मांगी गई जानकारी उनके पास उपलब्ध अभिलेखों में खोजी जा सकती है, लेकिन इसके लिए संबंधित विभाग, शाखा, वर्ष, विषय और अन्य विशिष्ट विवरण आवश्यक हैं। पर्याप्त जानकारी के अभाव में वांछित अभिलेखों की पहचान करना संभव नहीं है।
पत्र में यह भी बताया गया है कि इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय अभिलेखागार के नियमों के अनुसार अभिलेखों का अवलोकन कर सकते हैं तथा शोध एवं पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही अभिलेख पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध रिकॉर्ड देखने की सुविधा का उल्लेख किया गया है।
राष्ट्रीय अभिलेखागार ने आवेदक को यह भी सूचित किया कि यदि वह उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो निर्धारित अवधि के भीतर प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं।
Amarnath jha Kaushambi -9415254415
