पुलिस के संरक्षण में सराय अकिल में खुलेआम गांजा बिक्री, पुलिस पर उठे सवाल

0
IMG_20260418_190113

👉 6 ठिकानों से रोज़ लाखों का नशे का कारोबार,
“सहमति से चल रहा धंधा?” प्रशासन की भूमिका संदिग्ध

👉 “पुलिस की सहमति से चल रहा गांजा कारोबार?” सराय अकिल में खुला खेल

कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में गांजा बिक्री को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां आधा दर्जन स्थानों पर खुलेआम मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है। सराय अकिल कस्बा, बेनीराम कटरा, कनैली बाजार, पुरखास और नेवादा क्षेत्र में रोज़ाना लाखों रुपये का गांजा इन क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि नशे के शौकीन बिना किसी डर के पहुंचते हैं और आसानी से गांजा खरीद लेते हैं।
अनदेखी नहीं, मिलीभगत के आरोप”
इतने बड़े पैमाने पर लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बिना पुलिस की जानकारी या सहमति के इस तरह का खुला कारोबार संभव नहीं। हालांकि पुलिस और आबकारी विभाग किसी भी प्रकार की वसूली या संरक्षण से इंकार कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है।
कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
एक ओर उच्च अधिकारी संगठित अपराध पर सख्ती की बात करते हैं, वहीं सराय अकिल में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक चुप्पी साधे रहता है और क्या वाकई दोषियों पर कार्रवाई होती है।

Jitendra Kumar jha Kaushambi 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *