योगी ने कन्याओं की पूजा की, गिफ्ट दिए:मां पाटेश्वरी की पूजा की, विंध्याचल में जबरदस्त भीड़, 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए

0
योगी ने कन्याओं की पूजा की, गिफ्ट दिए:मां पाटेश्वरी की पूजा की, विंध्याचल में जबरदस्त भीड़, 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए

आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। यूपी के मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी है। सीएम योगी ने बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और बच्चों को चॉकलेट बांटी। इसके बाद 9 कन्याओं की पूजा की। उन्हें टीका लगाया और चुनरी ओढ़ाई। साथ में गिफ्ट भी दिए। मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में सुबह 8:30 बजे तक 3 लाख भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर चुके हैं। यहां एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है। वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा है। यहां भी एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है। सीएम बलरामपुर से गोरखपुर जाएंगे। वहां कलश स्थापना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें