लखनऊ बाढ़-50 से ज्यादा कारें डूबीं, 3 लाख लोग प्रभावित:गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
लखनऊ बाढ़-50 से ज्यादा कारें डूबीं, 3 लाख लोग प्रभावित:गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ में लगातार 12वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। VIP इलाकों की सड़कें डूब गई। फैजुल्लागंज की गलियों में लोगों के गले तक पानी भरा है। 40-50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक डूबे हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। घर के बाहर खड़ी 50 से ज्यादा कारें पानी में डूब गई हैं। गोमती रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है। 8 गांवों में पानी घुस गया है। 7 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी कटान कर रही है। अब तक 13 घर और 4 मंदिर नदी में समा चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में मेरठ, बरेली समेत 8 शहरों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि यूपी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसलिए मौसम में बदलाव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें