लखनऊ में भीषण बाढ़, 40 हजार घरों में भरा पानी:3 लाख लोग प्रभावित, घर छोड़ने को मजबूर; आशंका- अभी और बढ़ेगा

0
लखनऊ में भीषण बाढ़, 40 हजार घरों में भरा पानी:3 लाख लोग प्रभावित, घर छोड़ने को मजबूर; आशंका- अभी और बढ़ेगा

यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बांधों से छोड़े गए पानी से 10 नदियां उफान पर हैं। 8 दिन से बारिश नहीं होने के बावजूद लखनऊ और सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 7वें दिन तेजी से बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार घरों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है, जिससे 3 लाख लोग प्रभावित हैं। हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया है। सड़कों पर नाव चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट के किनारे स्थित हनुमंत धाम, लेटे हुए हनुमान मंदिर और चंद्रिका देवी मंदिर जलमग्न हो गए हैं। बलिया और गोंडा में भी दर्जनों गांव टापू बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें