लखीमपुर में मकान नदी में समाया, बाढ़ में फंसा बाघ:लखनऊ में घर-दुकान जलमग्न, सड़कों पर नाव चल रही; यूपी में मानसून विदा
यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। बारिश थमने के बाद भी नदियां उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। सुबह-सुबह कई हरे-भरे पेड़ और एक मकान नदी में समा गया। बाढ़ की वजह से गांव में बाघ घुस आया। गांव वालों में दहशत फैल गई। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पलायन कर गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट जलमग्न है। अगले आदेश तक उसे बंद कर दिया गया है। ऐहतियातन फूड वैली को भी बंद कर दिया गया है। इधर, रविवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप निकल है। आज भी कहीं बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया- दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से 2 दिन पहले ही 3 अक्टूबर को प्रदेश से वापस लौट गया। मानसून ने 12 दिन की देरी से 30 जून को यूपी में एंट्री की थी। यानी इस साल मानसून यूपी में 95 दिनों तक एक्टिव रहा। बाढ़ की तस्वीरें देखिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
