यूपी में Gen-Z को रोजगार देगी सरकार:400 करोड़ से इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी; कैबिनेट में 19 से अधिक प्रस्ताव पास होंगे
यूपी सरकार Gen-Z को रोजगार और स्वरोजगार मुहैया कराएगी। युवाओं को वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक विकास योजना (SVPEIZ) से जोड़ा जाएगा। यह प्रस्ताव मंगलवार को योगी कैबिनेट की मीटिंग में मंजूर हो सकता है। प्रदेश में 7.5 करोड़ Gen-Z हैं। 400 करोड़ रुपए से नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इन बसों को परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। जन सेवा केंद्रों के संचालन के लिए नए सिरे से नियमावली को मंजूरी मिलेगी। आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स विभाग के एक अधिकारी ने बताया, जन सेवा केंद्र 3 की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो गई थी। उसकी अवधि बढ़ाने के लिए जन सेवा केंद्र 4.0 शुरू किया जा रहा है। इन केंद्रों पर आय, जाति, निवास और अन्य तमाम दस्तावेज आसानी से बनवाए जा सकते हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार रात करीब 10:30 बजे एजेंडा जारी किया। 19 से अधिक प्रस्ताव मीटिंग में रखे जाएंगे। Gen-Z इतना अहम क्यों? यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की कुल आबादी का करीब 28-30% Gen-Z हैं। ये वर्ग चुनावी नतीजों की दिशा बदलने की पूरी ताकत रखता है। इसलिए भाजपा इन युवाओं को जोड़ने के लिए ‘युवा संवाद’ जैसे विशेष अभियान चला रही है। 2 अगस्त को लोकभवन में हुई बैठक में सीएम योगी ने भाजपा विधायकों, सांसदों और सहयोगी दलों के नेताओं से 18 से 25 साल के नए वोटरों से नियमित संवाद करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, यूपी का जेन-जी 2017 से पहले की सपा सरकार के कार्यकाल से परिचित नहीं हैं। ऐसे युवाओं को सोशल मीडिया, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और स्कूलों के जरिए उस दौर की कानून-व्यवस्था की जानकारी दें। इससे पहले 25 जुलाई को फतेहपुर की सभा में योगी ने कहा था कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया के लिए ‘जेल या नरक’ ही जगह है। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं की शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए ‘युवा सलाहकार समिति’ बनाने का प्रस्ताव दिया था। अहम प्रस्तावों को जानिए… **************** ये खबर भी पढ़ें… रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं, साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
