काशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया:13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज 68 जिलों में अलर्ट

0
काशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया:13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज 68 जिलों में अलर्ट

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। काशी में विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार बंद कर दिया गया। मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों और सीढ़ियों में, जबकि मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। प्रयागराज में 4 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। दारागंज, करेली, सलोरी जैसे इलाकों में घरों में 3-3 फीट पानी भर गया। 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया। 7 हजार से ज्यादा परिवार छतों पर रह रहे हैं। हाईकोर्ट ने डीएम मनीष वर्मा से सख्त लहजे में कहा- 24 से 48 घंटे में शहरी इलाकों से पानी निकल जाना चाहिए। चित्रकूट में मंदाकिनी, अयोध्या में सरयू, गोंडा में भी घाघरा खतरे के निशान को पार कर गईं। चित्रकूट में पानी सड़कों तक पहुंच गया। सड़कों पर नावें चल रहीं हैं। सोनभद्र में इस सीजन पहली बार कनहर बांध के 14 फाटक एक साथ खोलने पड़े। लखीमपुर खीरी के प्राइमरी स्कूल में 5 फीट लंबा कोबरा घुस गया। स्नैक कैचर ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। प्रयागराज में 12वीं, कौशांबी व चंदौली में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसका असर यूपी में पड़ रहा है। एक बार फिा बारिश का दौर शुरू हो गया । 25 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें