मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें; भाजपा का सोनिया पर वंदे मातरम् रुकवाने का आरोप; गोविंदा ने कहा- पत्नी बदनाम कर रही
नमस्कार, 15 अगस्त पर देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से झंडा फहराया। भाजपा ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में बताएंगे की पत्नी सुनीत के आरोपों पर एक्टर गोविंदा ने क्या कहा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें, उन्हें अलग करें, ये समाज को भटका रहे; महिलाओं के आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर 75 मिनट की स्पीच दी। पीएम ने कहा कि हथियारी नक्सल तो चले गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं। ऐसे लोग हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और आइसोलेट करना होगा। इधर, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दूसरे साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए। 2025 में भी दोनों ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके पीछे 2024 का विवाद बताया जा रहा है। उस समय कांग्रेस ने राहुल की सीटिंग व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। 111 बार भारत, ‘दुनिया’ का 62 बार जिक्र पूरी खबर पढ़ें… 2. भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की, राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत के दौरान सोनिया गांधी असहज दिखीं। उन्होंने गायन रोकने का संकेत दिया। राहुल भी गायन के दौरान असहज नजर आए। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश नहीं की। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं। केंद्र का आदेश- पहले वंदे मातरम् , फिर जन गण मन होगा गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और बजाने को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इसमें दोनों के सही बोल, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया था। पूरी खबर पढ़ें… 3. गोविंदा बोले- पत्नी बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहीं; सुनीता ने कहा था- एक्टर बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे एक्टर गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर कहा कि उन्हें हद में रहना चाहिए। ये जो उम्र का सिलसिला चलाया है, तो बता दूं कि देश के हर बड़े सुपरस्टार ने कम उम्र की नई लड़कियों के साथ काम किया है, उन्हें बड़ी फिल्में मिलीं। युवाओं के साथ काम करने पर वो युवा नजर आए। आपके पीछे जो गैंग है, उससे हर कोई वाकिफ है। दरअसल, सुनीता ने पति गोविंदा के एक्ट्रेस कोमिल रानी के साथ नजर आने पर बयान दिया। उन्होंने कहा है कि गोविंदा को बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह घूमने पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 4. भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे, वे केवल अपने बारे में न सोचें; अगली पीढ़ियों का भी ध्यान रखें RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग हो जाएंगे, इसलिए उन्हें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। युवा देश के लिए ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ हैं। उन्हें सही दिशा दी जाए तो देश को बहुत फायदा होगा, ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में समाज पर बोझ बढ़ सकता है। भागवत ने कहा कि युवाओं को पहले समझना होगा कि भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन और न्यूजीलैंड जैसे देशों से अलग है। भारत को अपनी परिस्थितियों के हिसाब से विकास और प्रगति के मानक खुद तय करने चाहिए। भारत की अपनी गरिमा, सम्मान और सर्वोच्च प्रतिष्ठा है। देश किस तरह का विकास चाहता है और प्रगति का उसका मानक क्या होगा, इस पर भारत को खुद विचार करना चाहिए। डेमोग्राफिक डिविडेंड क्या है: डेमोग्राफिक डिविडेंड यानी जनसंख्या लाभांश तब होता है, जब किसी देश में काम करने की उम्र वाले लोगों (15-64 साल) की संख्या बच्चों और बुजुर्गों से ज्यादा हो। इससे देश के पास काम करने वाली बड़ी आबादी होती है, जो आर्थिक विकास में मदद कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 5. इंडोनेशिया- 7.7 के 13 घंटे बाद 6.5 तीव्रता का झटका, अब तक 38 मौतें, कई इमारतें गिरीं; भूकंप के बाद पीछे हटा समुद्र का पानी इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके 13 घंटे बाद शाम को 6.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया है।भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतें भी गिरीं। 38 लोगों के मौत की पुष्टि हुई, कई घायल भी हैं। भूकंप के बाद नागेकेओ इलाके में समुद्र का पानी अचानक पीछे हट गया। इसे सुनामी का संकेत मानकर लोग घबराकर ऊंची जगहों की ओर भागने लगे। शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे कुछ घंटे बाद हटा लिया गया। फिलहाल लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6- योगी का ऐलान- सरकार जल्द यूथ पॉलिसी लेकर आएगी, युवाओं की प्रतिभा में ही यूपी की शक्ति सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने लखनऊ में शनिवार को कहा- हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट हो। इसलिए सरकार जल्द ही एक ‘यूथ पॉलिसी’ लेकर आ रही है। इससे इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ प्रदेश के युवाओं के कौशल, नवाचार और रोजगार को गति दी जाएगी। योगी ने कहा- युवाओं की प्रतिभा ही यूपी की असली शक्ति है। हम अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड को विकास के इंजन में बदल रहे हैं। Gen-Z और Gen-Alpha के लिए एआई, मशीन लर्निंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नए द्वार खोले जाएंगे। हम युवाओं को ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के तहत ब्याजमुक्त और गारंटी-मुक्त लोन दे रहे हैं। इससे पहले, सीएम ने विधान भवन पर झंडा फहराया। योगी पगड़ी पहनकर पहुंचे थे, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता में नजर आए। सीएम योगी ने बच्चों से तिरंगे वाले गुब्बारे हवा में उड़वाकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन किया। ‘बुलडोजर बाबा’ सुनकर मुस्कुराए: योगी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्रों और कलाकारों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कलाकार कुलभूषण चंद्राकर ने योगी से कहा- “पूरे छत्तीसगढ़ में आपको ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से जाना जाता है।” यह सुनते ही सीएम मुस्कुरा दिए। उन्होंने पूछा- “बुलडोजर पसंद है न?” पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: PM के भाषण में युवाओं का 52 बार जिक्र: 111 बार भारत, 40 बार मेरे प्यारे देशवासियों कहा; 75 मिनट की स्पीच का एनालिसिस (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन, PM मोदी पहुंचे:मुर्मू के इवेंट में 650 मेहमान शामिल, इनमें 100 VVIP; पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन भी खास मेहमान (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: मोदी ने बांधनी पैटर्न की लाल राजस्थानी पगड़ी पहनी:13 साल में लाल किले पर हर बार अलग अंदाज; 5 बार केसरिया पगड़ी बांधी (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: CJI बोले- 80 साल में देश ने कई चुनौतियां पार कीं: अभी बहुत काम बाकी; युवा भविष्य की जिम्मेदारी संभालें (पूरी खबर पढ़ें) 5. मध्य प्रदेश: सरकार की खाद बिक्री पर रोक: स्टॉक मिलान के नाम पर फैसला; 82 लाख किसानों की बढ़ी टेंशन, कालाबाजारी का भी खतरा (पूरी खबर पढ़ें) 6. चंडीगढ़: सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: महुआ मोइत्रा का आरोप-प्रशासन ने सर्किट हाउस खाली करने कहा: बोलीं- नहीं हटूंगी, भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए; लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा (पूरी खबर पढ़ें) 8. बंगाल: कूचबिहार से 3 संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार:STF का दावा- भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेज रहे थे; नकली नोट भी बनाते थे (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: IAS रिंकू बोले-भगत सिंह आज के हिसाब से बेवकूफ थे:जालौन में कहा- किसानों को हमारे लोगों ने लूटा; अंग्रेज अफसर तो अच्छे थे (पूरी खबर पढ़ें) 10. उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में अतीक के बेटे से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल: बोलीं- मेरे पिता का साथ दिया था, इसीलिए गम में मिलने आई हूं (पूरी खबर पढ़ें) 11. मध्य प्रदेश: सिंधिया समर्थक BJP नेता का 4.20 मिनट का VIDEO लीक: करोसिया बोले- सोनम ने भड़काया, काजल ने बेवफाई की (पूरी खबर पढ़ें) 12. राजस्थान: स्वतंत्रता दिवस पर बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक:बाड़मेर में तारबंदी पार कर आया; 6 दिन पहले श्रीगंगानगर में BSF कैंप में घुसा था जासूस (पूरी खबर पढ़ें) 13. उत्तराखंड: चमोली टनल हादसा-8वां शव मिला, 2 मजदूर अब भी लापता:7 पंप मशीनों से निकाला जा रहा पानी, दल-दल रोक रहा रेस्क्यू टीम का रास्ता (पूरी खबर पढ़ें) 14. झारखंड: रांची में छात्रनेता महतो को झंडा फहराने से रोका:अस्पताल में पुलिस से धक्का-मुक्की; PSC-JSSC परीक्षा रद्द कराने के लिए भूख हड़ताल कर रहे (पूरी खबर पढ़ें) 15. स्पोर्ट्स: हॉकी वर्ल्डकप में भारत की जीत से शुरुआत: वेल्स को 3-1 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे (पूरी खबर पढ़ें) 16. कर्नाटक: आतंकी कनेक्शन में बेंगलुरु से युवक अरेस्ट: अफगानिस्तान में TTP के संपर्क में था, भारत और पाकिस्तान में हमले की साजिश रच रहा था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… महिला के पास 10 तरह की नाक ब्रिटेन में एक महिला के पास 10 से ज्यादा नाक हैं, जिन्हें वह अलग-अलग मौकों पर बदलती हैं। ये नाक चेहरे पर चुंबक से लगती हैं। उन्हें वह खुद लगा-हटा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: अमेरिकी सैनिक समुद्र में कूदकर मरने को क्यों मजबूर; ईरान को घेरने गए अमेरिकी युद्ध पोत USS लिंकन पर ऐसा क्या हो रहा 2. जिन्ना की इकलौती बेटी तिरंगा फहरा रही थी: नेहरू अचानक रोने क्यों लगे, गांधी बदबूदार मोहल्ले में सोए; टॉप नेताओं का पहला इंडिपेंडेंस डे कैसे बीता 3. जरूरत की खबर: क्या कोलेस्ट्रॉल सचमुच हमारा दुश्मन है?:डॉक्टर से समझें गुड-बैड कोलेस्ट्रॉल का साइंस, ये कब जरूरी और कब खतरनाक 4. स्पाई फाइल्स: डोभाल ने पत्नी से उग्रवादियों के लिए सुअर मांस पकवाया:पाकिस्तानी एजेंट बनकर स्वर्ण मंदिर में घुस गए, IPS से जासूस कैसे बने; पार्ट-1 5. भास्कर इंटरव्यू: आजम की पत्नी बोलीं- मुझे रातों-रात डकैत बना दिया:जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में नियम नहीं तोड़े; क्या DM-SSP के घरों के नक्शे पास हैं? 6. ग्राउंड रिपोर्ट: बदायूं में धारा मुड़ने से तबाही, स्कूल गंगा में समाया: लोग बोले- हर बाढ़ के बाद गांव 2-4 किमी दूर बसाना पड़ा; अब जमीन ही नहीं बची 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: जॉब गारंटी ट्रैकर और 1 लाख नौकरियां:एमपी सरकार का नया यूथ प्लान; लाड़ली बहना योजना की होगी समीक्षा, बंद हो सकती हैं पुरानी योजनाएं 8. ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर में हॉस्पिटल की 24वीं मंजिल पर उतरेंगी एयर एंबुलेंस:दिन में ही टैकऑफ-लैंडिंग हो सकेगी; गंभीर मरीजों को मिलेगा फायदा 9. भास्कर एक्सक्लूसिव:भाषण सुन छोड़ी पुलिस की नौकरी, आजादी की जंग में कूदे: राजस्थान में खोली पहली दलित पाठशाला, पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी रामप्रताप शर्मा की कहानी 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: पंजाब- बिना वर्दी के फौजी, जिन्हें कहा जाता ‘जिंदा शहीद’:500+ शहीदों की अर्थी को कंधा दे चुके; अशोक चक्र विजेता की बहन को SDM बनवाया 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ कर्रेगुट्टा पर लहराया तिरंगा:यहीं झीरम हमले, MLA हत्या की प्लानिंग हुई थी, 7km ऊपर पहाड़ी पर पहुंची तिरंगा यात्रा 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: पत्थरों पर दर्ज है 1400 जवानों की शहादत की कहानी:यहां का हर पेड़-पत्ता शहीदों की यादें संजोए है; डिजिटल डिस्प्ले में दिखती है वीरगाथा 13. जब 4 दिन लगातार फील्डिंग करती रही टीम इंडिया: टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोर की कहानी, 29 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों को बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
