लखीमपुर में किचन में घुसा 10 फीट का सांप:बिजनौर के 6 गांवों में बाढ़, कमर तक पानी में बैलगाड़ी चली; यूपी के 57 जिलों में अलर्ट
यूपी में रविवार से मानसून फिर जोर पकड़ेगा। देवरिया-जौनपुर में सुबह 9 बजे झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे की जोरदार बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। गोरखपुर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। लखनऊ और कानपुर समेत 30 से ज्यादा जिलों में बादल छाए हैं। आज 57 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उधर, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से यूपी में गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर-खीरी में शनिवार सुबह 11 बजे एक घर के किचन में 10 फीट का रसल्स वाइपर सांप घुस आया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। बिजनौर में गंगा नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी 6 गांवों में घुस गया है। 12 गांव टापू बन गए हैं। सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया है। ग्रामीण कमर तक भरे पानी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। गंगा के पुल के पास स्टेट हाईवे पर भी नदी का पानी बह रहा है। वहीं, वाराणसी में गंगा के कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। 50-60 मंदिरों में पानी घुस गया है। इससे पहले, शनिवार को 29 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 13 मिमी बारिश मिर्जापुर में दर्ज की गई। 4 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। आज 7-8 जिलों को छोड़कर बाकी जगह हल्की बारिश के आसार हैं। कल से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6-7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
