कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:मथुरा में बरसात से सड़कें लबालब, बाइकें बंद हुईं; आज 28 जिलों में अलर्ट

0
कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:मथुरा में बरसात से सड़कें लबालब, बाइकें बंद हुईं; आज 28 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। आज मौसम विभाग ने 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली हुई है। बीच-बीच में बादल भी छा रहे हैं। कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी। शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। मथुरा में भारी बारिश की तस्वीरें देर शाम सामने आईं, जिनमें हालात बिगड़े हुए दिखे। सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। कई लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं। रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी गर्दन तक भर गया। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 6.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 5.7 मिमी से 9 फीसदी ज्यादा है। वहीं, 1 जून से अब तक 64.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 112.5 मिमी से 43 प्रतिशत कम है। कल के बारिश की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। अब लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट हुई है। अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, मानसून के दौरान लखनऊ समेत प्रदेश में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं। यूपी के मानसून के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें