पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कौशांबी और आईजी रेंज प्रयागराज से मांगी जानकारी, ऑनलाइन RTI आवेदन किया दाखिल

0
sdg

कौशाम्बी। पत्रकार अमरनाथ झा ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय कौशांबी एवं आईजी रेंज प्रयागराज के जन सूचना अधिकारियों को ऑनलाइन आरटीआई आवेदन प्रस्तुत कर एक चर्चित प्रकरण में की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण मांगा है।

24 जून 2026 को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आवेदन संख्या PROP/R/P/2026/60032 के माध्यम से पत्रकार ने 20 जून से 24 जून 2026 के बीच राजू पासी की गिरफ्तारी को लेकर उसकी पत्नी द्वारा अधिकारियों को भेजी गई शिकायत पर हुई कार्रवाई से संबंधित 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

आरटीआई आवेदन में कथित हिरासत, गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, गिरफ्तारी मेमो, जीडी प्रविष्टि, बरामदगी, वाहन चेकिंग, पूछताछ, हिरासत से जुड़े अभिलेखों तथा डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन संबंधी प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

इसके अलावा संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई जांच, कार्रवाई रिपोर्ट, आदेश-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की प्रतियां भी मांगी गई हैं। आवेदन में यह भी पूछा गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई थी तो उसके संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं उपलब्ध अभिलेख क्या हैं।

अब निर्धारित समय सीमा के भीतर पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सूचना पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें