लखनऊ आग में 15 की मौत, बिल्डिंग अवैध थी:2016 में गिराने का आदेश हुआ था; 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट

0
लखनऊ आग में 15 की मौत, बिल्डिंग अवैध थी:2016 में गिराने का आदेश हुआ था; 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी। इसे गिराने का आदेश 2016 में हुआ था, लेकिन बाद में निरस्त कर दिया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया- बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। LDA के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। हादसे के वक्त छत का दरवाजा भी बंद था, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ऑफिस का मुख्य गेट थंब इम्प्रेशन से खुलता था। आग फैलने के बाद गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया था। उसे खोलने में देरी हुई, जिसकी वजह से हादसा और गंभीर हो गया। हादसा सोमवार दोपहर 2:30 बजे अलीगंज इलाके में एसी में ब्लास्ट के कारण हुआ। 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। SDRF-NDRF ने 7 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दीवारें तोड़कर शवों को बाहर निकाला। मरने वालों में यूपी के 11 लोग हैं। इनमें लखनऊ के 8, कानपुर के 2 और बाराबंकी का 1 व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के 2 और मध्य प्रदेश- हरियाणा के 1-1 लोगों की जान गई है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… मैप में देखिए हादसा कहां हुआ? हादसे से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए- घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें