एडीजी ज्योति नारायण ने कोखराज थाने में किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा

0
b6e5e384-941a-42c2-a596-b4c9d9550b6a

कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना परिसर में सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जनपद के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस कार्यालयों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरियाली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें