पुलिस ने नाबालिग किशोरी की खरीद-फरोख्त व जबरन शादी कराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

0
Kaushambi voice

-कौशांबी जिले की कोखराज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को किशोरी के लापता होने की सूचना थाना कोखराज में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान 22 अप्रैल को पीड़िता को कासगंज से बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण और बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर होटल में रखा, मारपीट की और 70 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई।
पूछताछ में सामने आया कि किशोरी घर से नाराज होकर कानपुर चली गई थी, जहां एक युवक उसे अपने साथ ले गया। बाद में गिरोह के अन्य सदस्यों ने उसे दूसरे लोगों को बेच दिया। मुखबिर की सूचना पर रोही चौराहे के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *