मखऊपुर में आज़ाद समाज पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

0
Kaushambi voice

👉 मखऊपुर में आज़ाद समाज पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन..

👉 2027 चुनाव को लेकर अभियान शुरू, संगठन मजबूत करने का आह्वान..

कौशांबी। जिले के मखऊपुर क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 253 चायल विधानसभा से संभावित उम्मीदवार डॉ. निसार अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।

सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भर दिया। मंच से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अपने अभियान की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर चुनावी तैयारियों को तेज करने का संकल्प लिया।

इस दौरान क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और बढ़ते जनाधार को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिससे आगामी चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा के संकेत मिल रहे हैं।

Amarnath jha Kaushambi 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *