कौशाम्बी में खनन इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, पासर और बालू माफिया के हौसले बुलंद
👉 कौशाम्बी में खनन इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, 5 नामजद समेत दर्जनों पर केस…
👉 इंट्री सिस्टम के सहारे बेखौफ बालू माफिया, कार्रवाई पर उठे सवाल…
कौशाम्बी जनपद में खनन विभाग के अधिकारियों पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के कसेन्दा पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 11 बजे के बीच खनन इंस्पेक्टर सत्रुघन सिंह पर गाड़ी पासरों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।
इस हमले में खनन इंस्पेक्टर और उनका ड्राइवर घायल हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वहीं प्रयागराज से खनन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हमलावरों से जुड़ा एक ऑडियो भी लीक हुआ है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
फिलहाल इस मामले में पिपरी थाने में खनन इंस्पेक्टर शत्रुघन सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद और दर्जनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुटी है।
सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में ओवरलोड बालू वाहनों का संचालन लंबे समय से “इंट्री सिस्टम” के जरिए बेखौफ जारी है। बताया जाता है कि प्रति ट्रैक्टर करीब 3 हजार रुपये और प्रति डंपर 5 हजार रुपये के हिसाब से वसूली की जाती है, जिसके बाद सैकड़ों वाहन थानों के सामने से निर्बाध गुजरते हैं।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पिपरी, करारी, महेवाघाट, सराय अकिल और कोखराज थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह का इंट्री सिस्टम लागू होने की बात कही जा रही है। साथ ही टीआई स्तर पर अलग व्यवस्था होने की भी चर्चा है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब अवैध खनन से जुड़े नेटवर्क इतने संगठित और प्रभावशाली हों, तो इन पर कार्रवाई कौन और कैसे करेगा। घटना के बाद खनन माफियाओं के बढ़ते प्रभाव को लेकर प्रशासन पर सख्त कदम उठाने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
खनन टीम पर हमला मामले में 5 नामजद समेत 17 पर FIR
कौशाम्बी/प्रयागराज। चायल क्षेत्र के कसेंदा पेट्रोल पंप पर खनन विभाग की टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पिपरी थाना पुलिस ने FIR संख्या 0069/2026 दर्ज कर ली है। घटना 28 मार्च रात 10:55 बजे की है, जबकि रिपोर्ट 29 मार्च सुबह 4:30 बजे दर्ज हुई।
खनन टीम अवैध मोरंग लदे वाहनों की जांच कर रही थी, तभी 10-12 हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें खनन इंस्पेक्टर और चालक घायल हो गए। मौके पर SDM चायल, तहसीलदार व खनन अधिकारी पहुंचे।
FIR में BNS 2023 की धारा 191(2), 132, 121(1), 221, 61(2) व 109(1) लगाई गई हैं। NCRB फॉर्म के अनुसार 5 नामजद—अंशु सिंह, हरीओम, शिवम सिंह, अफगान, बलवंत सिंह—और 12 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
पुलिस अब CCTV, वीडियो व मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी है। जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
Amarnath jha Kaushambi – 9415254415
