कौशांबी में डीएम का सख्त एक्शन: लापरवाही पर वेतन रोकने और हटाने के आदेश

0
Kaushambi voice

कौशांबी। जिले में नगर निकायों के विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान भरवारी नगर पालिका में कई कार्य लंबित पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दे दिए। इतना ही नहीं, जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अवर अभियंता को हटाने का भी आदेश जारी किया गया है। डीएम ने साफ संकेत दे दिया कि विकास कार्यों में ढिलाई अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम को सौंपी गई निगरानी, स्कूलों पर खास फोकस
जिलाधिकारी ने एडीएम शालिनी प्रभाकर को सभी कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सीधा नियंत्रण रखा जा सके।
साथ ही सभी नगर निकायों को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में
बाउंड्रीवाल निर्माण ,शौचालय व्यवस्था ,साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 पीएम आवास योजना पर भी सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों पर भी नाराजगी जताई गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधूरे आवास जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं और इसमें गुणवत्ता व समयबद्धता से कोई समझौता न हो।
 साफ संदेश: काम करो या कार्रवाई झेलो
डीएम के इस सख्त रवैये से साफ है कि अब कौशांबी में विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई तय है। प्रशासन की यह सक्रियता आने वाले समय में जमीनी सुधार ला सकती है।

Amarnath jha Kaushambi – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *