फिल्मी साजिश का पर्दाफाश: झूठे हत्या केस में जेल गया पति निकला निर्दोष

0
Kaushambi voice

कौशाम्बी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी को हत्या का रूप देकर एक निर्दोष पति को जेल भेज दिया गया। लेकिन पुलिस की सख्त जांच में सच्चाई सामने आई और पूरा मामला पलट गया।
मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का है। 22 जनवरी 2026 को एक महिला के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। कुछ दिनों बाद महिला के पिता ने इसे दहेज हत्या और अपहरण का मामला बताते हुए पति राजू तिवारी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान पति राजू तिवारी ने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान 22 मार्च को पुलिस ने महिला को हरियाणा के मानेसर से उसके मौसेरे भाई के साथ सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी और किसी प्रकार की हत्या या अपहरण की घटना नहीं हुई थी।
सच्चाई सामने आने के बाद निर्दोष पति को जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में महिला के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने कहा कि “पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से महिला को सुरक्षित बरामद किया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि मामला झूठा था। निर्दोष व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है और झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Amarnath jha Kaushambi -8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *