कौशाम्बी में आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। थाना चरवा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 15 दिसंबर 2025 को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।
बताया गया कि वादी सुग्गालाल (निवासी ग्राम नीबीशाना) ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई को उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दोनों ने मृतक को धमकी दी और मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा संख्या 248/2025 धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद थाना चरवा पुलिस टीम ने नामजद आरोपी रामू पुत्र गणेश और सविता देवी पत्नी स्वर्गीय रामसेवक, निवासी नीबीशाना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Amarnath jha (Kaushambi) 9415254415
