कौशांबी में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर कई दिनों से नहीं मिल रही गैस

0
Kaushambi voice

कौशाम्बी। कौशांबी जिले सहित प्रयागराज में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गैस एजेंसियों पर कई दिनों से गैस उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सबसे अधिक समस्या सैयद गरीब नवाब गैस एजेंसी पुरखास नेवादा क्षेत्र में सामने आई है। उपभोक्ताओं के अनुसार सामान्य रूप से एजेंसी को महीने में करीब 12 लोड गैस सिलेंडर मिलते हैं, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ 3 लोड ही पहुंचे हैं। इससे हजारों उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई मुख्य रूप से इलाहाबाद के झूंसी स्थित प्लांट और कानपुर से होती है। सप्लाई कम होने के कारण कौशाम्बी के साथ-साथ प्रयागराज शहर में भी गैस संकट गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद डिलीवरी नहीं हो रही है। गैस खत्म होने के कारण कई परिवारों को खाना बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और गैस कंपनियों से जल्द सप्लाई बढ़ाने की मांग की है।

• कौशाम्बी और प्रयागराज में गैस सिलेंडर की किल्लत
• कई गैस एजेंसियों पर कई दिनों से नहीं मिल रही गैस
• सैयद गरीब नवाब गैस एजेंसी पुरखास,नेवादा में सबसे ज्यादा समस्या
• महीने में 12 लोड की जगह सिर्फ 3 लोड ही पहुंचे
• झूंसी (इलाहाबाद) और कानपुर से आती है गैस सप्लाई
• बुकिंग के बाद भी नहीं हो पा रही समय पर डिलीवरी
• उपभोक्ताओं को एजेंसी के बार-बार लगाने पड़ रहे चक्कर
• लोगों ने प्रशासन से सप्लाई बढ़ाने की मांग की
( Kaushambi Voice सच के साथ, जनता की आवाज )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *