पत्रकार अमरनाथ झा ने दाखिल की ऑनलाइन आरटीआई, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

0
Kaushambi voice

👉 आरटीआई से खुलेगा कौशाम्बी कारागार का राज! , कैदियों के खाने-पीने और खर्च का मांगा हिसाब

👉 6 साल के बजट, मेन्यू और खर्च पर मांगी पूरी जानकारी

कौशाम्बी। जिला मुख्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ी सूचना का अधिकार (RTI) दाखिल की गई है। पत्रकार अमरनाथ झा ने उत्तर प्रदेश सरकार के आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कौशाम्बी कलेक्ट्रेट / जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी मांगी है। इस आरटीआई में वर्ष 1 अप्रैल 2020 से 14 मार्च 2026 तक कलेक्ट्रेट में बंद कैदियों / निरुद्ध व्यक्तियों को मिलने वाली सुविधाओं और उन पर हुए खर्च का पूरा ब्योरा मांगा गया है।
आरटीआई आवेदन में खास तौर पर यह जानकारी मांगी गई है कि कलेक्ट्रेट परिसर में बने कैदी कक्ष में कुल कितने कैदियों को रखा जाता है और उन्हें भोजन, नाश्ता व अन्य सुविधाओं पर कितना खर्च किया गया। इसके साथ ही कैदियों को दिए जाने वाले भोजन का मेन्यू, भोजन व्यवस्था, सप्लाई करने वाले ठेकेदार / कर्मियों की जानकारी और भुगतान का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।

आवेदन में यह भी पूछा गया है कि पिछले छह वर्षों में कैदियों के भोजन, नाश्ता, चाय-पानी और अन्य व्यवस्थाओं पर कुल कितना सरकारी धन खर्च हुआ तथा इसका भुगतान किस आधार पर किया गया। साथ ही संबंधित बिल, वाउचर, भुगतान आदेश और अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

पत्रकार अमरनाथ झा का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में अक्सर कैदियों की भोजन व्यवस्था और अन्य खर्चों को लेकर पारदर्शिता नहीं होती। ऐसे में आरटीआई के माध्यम से यह स्पष्ट होगा कि सरकारी धन का उपयोग सही तरीके से हो रहा है या नहीं। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराता है या नहीं। यदि जानकारी में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो यह मामला प्रशासनिक स्तर पर बड़ा मुद्दा बन सकता है।

अमरनाथ झा – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *