करारी में चोरों का आतंक, एक ही रात कई घरों में चोरी, करारी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के बाद भी FIR नहीं, सवालों के घेरे में पुलिस की भूमिका

0
Kaushambi voice

👉 कौशाम्बी के थाना करारी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात कई वारदातें। कई दिन बीते नहीं लिखी गई एक भी एफआईआर….

👉 भैला मकदूमपुर गांव में कुसुम देवी, अजय दिवाकर के घरों में ताले काटकर चोरी,चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये नकद लेकर फरार। पंचमुखी प्लास्टिक स्टोर का तोड़े ताले..

👉 करारी के नया गंज इलाके से 21 दिसंबर की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चोरी , पीड़ितों का आरोप—थाने में सूचना के बावजूद एक भी चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं।

👉 लगातार चोरियों से जनता में दहशत, करारी पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, नहीं हो रहा कोई खुलासा ….

कौशाम्बी । जनपद कौशाम्बी के थाना करारी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक ही रात में कई वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि पुलिस की कार्रवाई नदारद बताई जा रही है। 17–18 दिसंबर की रात थाना करारी क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी कुसुम देवी / अजय कुमार दिवाकर के घरों के ताले काटकर चोर घरों में घुस गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा हजारों रुपये नकद चोरी कर ले गए। अजय कुमार दिवाकर का घर लंबे समय से बंद था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
रात के अंधेरे और कोहरे में हुई इन घटनाओं से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने थाना करारी पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस न तो समय से मौके पर पहुंची और न ही अब तक किसी मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पंचमुखी प्लास्टिक स्टोर दुकान में ताला तोड़कर वहां भी चोरों ने चोरी किया है।

इसी क्रम में 21 दिसंबर की रात करारी के नया गंज इलाके से एक प्रेशर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी, लेकिन इस मामले में भी मुकदमा दर्ज न होने का आरोप है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं, कमजोर गश्त और कार्रवाई के अभाव ने करारी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें