नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ने किया वार्ड 24 व 25 का निरीक्षण,नागरिकों की समस्याएँ सुनकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0
IMG-20251224-WA0019

सड़क, नाली, साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा
मंझनपुर के विकास को लेकर नगर पालिका प्रतिबद्ध 

कौशाम्बी। आज नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड संख्या 24 (संत कबीर नगर) एवं वार्ड संख्या 25 (संत रविदास नगर) में नगर पालिका अध्यक्ष श्री बीरेंद्र सरोज (फौजी) जी ने भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान संबंधित अवर अभियंता (JE) को साथ लेकर प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के लिए मौके पर नाप-जोख कराई गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु सफाई नायक को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए, ताकि वार्डवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
नगर पालिका द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि आर्यवीर लोधी, धर्मेंद्र यादव एवं क्षेत्र के सम्मानित वार्डवासी उपस्थित रहे।
आप सभी के सहयोग से मंझनपुर के समग्र विकास के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

अमरनाथ झा पत्रकार  – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें