जिलाधिकारी के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी, अवैध रूप से संचालित कई मेडिकल स्टोर से लगभग 34 हजार की औषधियाँ कीं सीज

0
Kaushambi voice

👉  औषधि निरीक्षक ने की अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी ,बहादुरपुर ओसा स्थित स्टोर से करीब ₹34,000 की औषधियाँ  की गई सीज

👉 जांच के लिए भेजे गए हैं दो दवाओं के नमूने, जांच रिपोर्ट आने के बाद सक्षम न्यायालय में दायर किया जाएगा परिवाद।

कौशांबी। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने टेंवा पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से बहादुरपुर ओसा स्थित जगदीश प्रसाद ओझा द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर पर बिना वैध लाइसेंस के औषधियों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।

कार्यवाही के तहत लगभग ₹34,000 मूल्य की विभिन्न औषधियों को फॉर्म-16 के माध्यम से सीज किया गया। इसके अतिरिक्त, स्टोर में पाई गई दो औषधियों के नमूने परीक्षण हेतु एकत्रित कर लैब भेजे गए हैं।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और बिना लाइसेंस के दवा विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें