मेलों व बाजारों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 9 आरोपी दबोचे गए, 7 महिलाएँ शामिल
कौशाम्बी पुलिस ने सैनी थाने की टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेलों और बाजारों में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 महिलाएँ शामिल हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसरैना अलीपुर जीता नहर किनारे दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से 19 सोने के मंगलसूत्र, एक तमंचा, कारतूस और चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया।
एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिले के विभिन्न बाजारों और मेलों में की गई कई चोरियों का कबूलनामा किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव के रहने वाले हैं।
