राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, जिले में कुल 32779 वाद का हुआ निस्तारण,2 करोड़ 15 लाख 43,955 रूo की हुई वसूली

0
Kaushambi voice

👉 कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में हुआ लोक अदालत का आयोजन,32 हजार 779 वाद निस्तारित ।

👉 जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ ।

कौशांबी । जिले में आज दिनांक 9 सितम्बर 2023 को उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत मे जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा जनमानस उपस्थित रहे।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम मे जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 63 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 28 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 82,40,000 रू० दिलाये गये।  इसी क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा कुल 05 वाद का निस्तारण कर 500 रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एससी / एसटी द्वारा 07 वाद का निस्तारण कर 4,500 रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर 500 रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा विद्युत अधिनियत के 84 वादों का निस्तारण कर 2,06,500 रू0 की वसूली की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 05 वाद का निस्तारण किया गया।

अपर जनपद न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा 01 वाद का निस्तारण कर 10,000 रू० जमा कराया गया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 5406 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 3,25,900 रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 480 वादों का निस्तारण कर 8,350 रू० का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 14.00,000 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया सिविल जज सी०डी० / त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 1500 वाद का निस्तारण किया गया सिविल जज जुडि० द्वारा कुल 1558 वादों का निस्तारण कर 8,540 रू० अर्थदण्ड वसूला गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1180 वादों का निस्तारण कर 21,900 रु० का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार अपर सिविल जज जू०डि० प्रथम द्वारा कुल 78 वाद निस्तारित कर 4,250 रू० अर्थदण्ड वसूला गया तथा सिविल जज जू०डि० / त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 1575 वादों का निस्तारण किया गया एवं सिविल जज जू० डि० / त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 1650 वादों का निस्तारण कर 3,500 रू० अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 18381 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 330 वादों का निस्तारण कर 6.70,130 रू० जमा कराया गया जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 04 वाद निस्तारित कर 61,954 रू0 जमा कराया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 441 वादों का निस्तारण कर 1,19,77,431 रू० जमा कराया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 32779 का निस्तारण कर 2,15,43,955 रू० वसूला गया।

तदोपरान्त प्राधिकरण के सचिव, अपर जनपद न्यायाधीश श्री देवेश चन्द्र गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा लोक अदालत की समाप्ति की घोषणा की गई ।

( अमरनाथ झा पत्रकार ) 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *