मंझनपुर नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के खर्च का मांगा हिसाब, 11 बिंदुओं पर दाखिल हुई आरटीआई

0
Kaushambi voice

👉 मंझनपुर नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के खर्च का मांगा हिसाब…
👉 पत्रकार अमरनाथ झा ने 11 बिंदुओं पर दाखिल की आरटीआई…
👉 एमआरएफ सेंटर, कूड़ा उठान और ठेकों का मांगा पूरा ब्योरा…
👉 बजट, भुगतान वाउचर और निर्माण कार्यों के अभिलेख तलब…

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के तहत प्राप्त सरकारी धनराशि और उसके खर्च का हिसाब जानने के लिए आरटीआई दाखिल की गई है। पत्रकार अमरनाथ झा ने 27 नवंबर 2026 को ऑनलाइन जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन कर वित्तीय वर्ष 2023-24 से आवेदन की तिथि तक की जानकारी मांगी है।
आरटीआई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त धनराशि, खर्च की गई रकम और शेष बजट का ब्योरा मांगा गया है। इसके साथ ही योजना के तहत कराए गए कार्यों की सूची, स्वीकृत बजट, कार्यदायी संस्था, ठेकेदार, टेंडर, भुगतान वाउचर, माप पुस्तिका (एमबी) और कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं।
आवेदन में घर-घर कूड़ा संग्रहण और परिवहन में लगे वाहनों की संख्या, जीपीएस रिकॉर्ड, लॉगबुक, रूट चार्ट और ईंधन खर्च का विवरण भी मांगा गया है। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की संख्या, उपस्थिति रजिस्टर और वेतन भुगतान की जानकारी भी तलब की गई है।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें