मंत्री संदीप सिंह पिता के साथ जमकर नाचे:अलीगढ़ में छोटे भाई के साथ निकली घुड़चढ़ी, कल दिल्ली में सात फेरे लेंगे, VIDEO
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। मंगलवार को अलीगढ़ में मैरिस रोड स्थित राज पैलेस से दोनों भाइयों की घुड़चढ़ी निकली। इस दौरान मंत्री संदीप सिंह और उनके पिता पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया। संदीप सिंह की शादी मेघना चौधरी और सौरभ सिंह की शादी अंतरा त्यागी से होगी। दोनों की शादी 26 नवंबर को दिल्ली में होगी। इसके बाद 27 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। VIDEO देखें…
