स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी,4 बच्चों की मौत:25 घायल; पिकनिक से लौट रहे थे, यूपी के कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी

0
स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी,4 बच्चों की मौत:25 घायल; पिकनिक से लौट रहे थे, यूपी के कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी

यूपी के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। 25 घायल हैं। बस में 50 बच्चों समेत 60 लोग सवार थे। बच्चे पिकनिक मनाकर आगरा से वापस कौशांबी लौट रहे थे। कन्नौज के एसपी विनोद कुमार ने बताया- बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की है। रात 12 बजे आगरा से रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह 6 बजे बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए बस एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बस का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। सीटें उखड़ गईं। बच्चे सीटों के बीच में फंस गए थे। हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में हुआ। वजह ट्रक ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें