लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ लगे ‘बॉयकॉट सपा’ के बैनर:स्वामी प्रसाद के मुद्दे पर मौर्य समाज नाराज, बोले- PDA का नारा सिर्फ चुनाव तक
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ राजधानी में पिछड़े समाज के लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में ‘बॉयकॉट अखिलेश यादव’ और ‘बॉयकॉट समाजवादी पार्टी’ के बैनर लगाकर विरोध जताया गया है। यह नाराजगी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव की कथित बयानबाजी और सपा कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणियों के विरोध में है। मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज के लोगों ने सपा की पीडीए राजनीति पर सवाल उठाते हुए सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया है। पीडीए के नारे और पिछड़े समाज के सम्मान पर सवाल विरोध कर रहे लोगों ने अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सपा पिछड़े समाज के सम्मान और सामाजिक न्याय की बात करती है, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य के मामले में पार्टी का रवैया अलग नजर आ रहा है। बैनरों के जरिए पूछा गया है कि पीडीए का नारा सिर्फ चुनावी राजनीति तक सीमित है या पार्टी पिछड़े समाज के नेताओं को भी बराबरी का सम्मान देती है। मौर्य के समर्थन में एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया विरोध करने वालों का कहना है कि यह मामला सिर्फ स्वामी प्रसाद मौर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पिछड़े समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा है। उनका आरोप है कि समाज के नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर सपा नेतृत्व ने प्रभावी रुख नहीं अपनाया। इसी नाराजगी को लेकर मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज के लोगों ने बैनर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है। बैनरों के जरिए समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए के नारे पर सवाल खड़े किए गए हैं। विरोध करने वालों ने इसे पिछड़े समाज के सम्मान से जोड़ते हुए सपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। ……….. ये खबर भी पढ़ें… डार्क वेब से साथियों को टास्क देता था रमीजुद्दीन:महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था; KGMU के बाद अब PGI तक पहुंचेगी जांच लखनऊ में केजीएमयू की महिला डॉक्टर के यौन शोषण, धर्मांतरण के दबाव और प्रताड़ना के आरोपों में घिरे रमीजुद्दीन के कथित नेटवर्क को लेकर एसटीएफ को अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी डार्क वेब के जरिए देशभर में अपने साथियों के संपर्क में रहता था। वह उन्हें टास्क देने के साथ महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने जाल में फंसाने के तरीके भी बताता था। पढ़िए पूरी खबर…
