यूपी में ठंड बढ़ी, लखनऊ समेत 10 शहरों में कोहरा:20 जिलों में पारा 20°C से कम, नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब
यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। बुधवार सुबह लखनऊ, बरेली, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और संभल समेत 10 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर दूर देखना मुश्किल हो गया। प्रदेश में मंगलवार को मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान 15.3°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, हरदोई, मेरठ और बरेली समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे पहुंच गया। लखनऊ में रात का पारा 19.9°C दर्ज हुआ। दिन में धूप का असर कम होने से गर्मी लगभग खत्म हो गई है। इधर, NCR के नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। नोएडा की हवा सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 405 पहुंच गया। बाकी जगह AQI 300 के पार पहुंचकर ‘रेड जोन’ (खराब श्रेणी) में दर्ज किया गया है। कई इलाकों में धुंध की परत दिखाई दी। वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठे नए तूफान का यूपी पर कोई सीधा असर नहीं पड़ रहा। हालांकि, कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिवाली वाले हफ्ते में ठंड और बढ़ेगी और सुबह के वक्त कोहरा बना रहेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- 4 जिलों की हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रेप-2 लागू यूपी के बड़े शहरों का हाल जान लीजिए- लखनऊ: राजधानी में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, धूप निकलने के साथ कोहरा छट गया। पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया। इससे ठिठुरन का एहसास हुआ। कानपुर: सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे ठंडक का एहसास हो रहा है। आसमान साफ है। धूप निकली है। शाम को एक बार फिर मौसम बदलेगा। वाराणसी: सुबह घना कोहरा छाया रहा। फिलहाल मौसम साफ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। हवा में नमी की वजह से सर्दी बढ़ने लगी है। हल्की धूप निकली है। फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है। बरेली: सुबह की शुरुआत घने कोहरे और हल्की ठंड के साथ हुई। तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। स्कूली बच्चे और मॉर्निंग वॉकर्स गर्म कपड़ों में नजर आए। CM बोले- फसल बर्बादी पर तत्काल मुआवजा दें अर्नब तूफान की वजह हुई लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर सीएम योगी एक्शन में हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरकर तत्काल फसल को हुए नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फसल बर्बादी पर तत्काल मुआवजा देने के लिए कहा। रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी नवंबर में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को रबी फसलों के प्रबंधन में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पूर्वांचल में गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई के दौरान खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें। निचले खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। जिन खेतों में बारिश के कारण पर्याप्त नमी है, वहां अनावश्यक सिंचाई से बचें। मौसम की स्थिति और मिट्टी में नमी को देखते हुए ही बुवाई और सिंचाई का निर्णय लें। ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान ————————— ये खबर भी पढ़िए- ओपी राजभर बोले- घूरने वाले की आंख निकाल लेता हूं:मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा; अखिलेश बोले- मंत्री BJP को धमका रहे, VIDEO योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा- मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा हूं। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह और अभय जैसे बाहुबली मेरे यहां हाजिरी लगाते थे। राजभर ने यह भी दावा किया कि जो उन्हें घूरकर देखता है, उसकी आंखें निकाल लेते हैं। VIDEO देखिए…
