गाजियाबाद में एयरफोर्स डे से पहले रिहर्सल:हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर तिरंगा लेकर उड़ा हेलीकॉटर, पहली बार महिला ने थ्री नॉट थ्री ड्रिल को किया लीड
8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे है। एयरफोर्स डे से पहले मंगलवार को एयरफोर्स की ओर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर रिहर्सल चल रही है। रिहर्सल सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई जो दोपहर बाद तक चलेगी। जिसमें एयरफोर्स के जवानों की आठ टुकड़ियां शामिल हैं। इनमें एक फ्लाइट लीडर समेत 35 जवान हैं। पहली बार महिला एयरफोर्स कर्मी थ्री नॉट थ्री ड्रिल को लीड कर रही है। रिहर्सल की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इस समय सेना के हेलीकॉटर हवा में तिरंगा लेकर स्टेशन के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं। नीचे एयर फोर्स के जवान और अधिकारी तिरंगे की सलामी ले रहे हैं। सभी ने नीली रंग की ड्रेस पहनी हुई है। एयर चीफ मार्शल समेत वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद हैं। अधिकारियों के साथ उनके परिवार के लोग भी रिहर्सल देखने आए हैं। एयरफोर्स की तरफ से यहां पर विमान और हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल (SSM) एयर फोर्स डे के रिहर्सल में डिस्प्ले में रखी गई है। इसे भारत के DRDO और रूस के NPO ने मिलकर तैयार किया है। तस्वीरें देखिए
एयरफोर्स के रिहर्सल से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
