अखिलेश बोले- निगाहें 3 पर नहीं, 403 पर:राज्यसभा में तीसरा उम्मीदवार उतारने से पीछे हटे; कौशल किशोर के बेटे ने लिखा- ऐसे परिवार में नहीं रहना

0
अखिलेश बोले- निगाहें 3 पर नहीं, 403 पर:राज्यसभा में तीसरा उम्मीदवार उतारने से पीछे हटे; कौशल किशोर के बेटे ने लिखा- ऐसे परिवार में नहीं रहना

यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए सपा अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। अखिलेश यादव ने ‘X’ पर लिखा- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि अगर हमारे नंबर पूरे हुए तो हम तीसरा उम्मीदवार भी उतारेंगे। हालांकि, अब राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सपा से राम गोपाल यादव और धनंजय परिमल नाथवानी नामांकन कर चुके हैं। बाकी भाजपा के 8 उम्मीदवार आज राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। इधर, पूर्व भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे और बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर ने सोशल मीडिया पर लिखा- जहां मान-सम्मान न हो, वहां नहीं रहना चाहिए। कहा जा रहा है कि वह पिता को राज्यसभा उम्मीदवार न बनाने से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने इसे निजी राय बताया है। यूपी के चुनावी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें