यूपी भाजपा की मीडिया टीम घोषित:31 प्रवक्ताओं में 10 ब्राह्मण, 25 मीडिया पैनलिस्ट बने; पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के विरोधी को मिली जगह

0
यूपी भाजपा की मीडिया टीम घोषित:31 प्रवक्ताओं में 10 ब्राह्मण, 25 मीडिया पैनलिस्ट बने; पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के विरोधी को मिली जगह

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार रात पार्टी की मीडिया टीम घोषित कर दी। हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, कौशलेंद्र पटेल, प्रियंक पांडेय, ऋचा सिंह, नवीन श्रीवास्तव, अंकुश त्रिपाठी, अवनीश त्यागी समेत 31 प्रवक्ता बनाए गए हैं। चंद्र मोहन चौबे, अपर्णा दीक्षित, धनंजय शुक्ला समेत 25 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। इनमें 2 मुस्लिम चेहरे- अमील शम्सी और जेबा यास्मीन भी शामिल हैं। दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को मीडिया वॉच की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय स्तर पर पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के लिए मीडिया संयोजक और सह-मीडिया संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में बड़ी मीडिया टीम तैयार की है। कौशलेंद्र पटेल, राम निवास यादव समेत कई पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रवक्ता बनाया है। इनमें ऐसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी की प्रदेश या क्षेत्रीय टीम में जगह नहीं मिली थी। नई मीडिया टीम में ब्राह्मण, ठाकुर, कायस्थ, भमिहार, पिछड़ी जातियों, दलित वर्ग और मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश की गई है। खास बात यह भी है कि भाजपा ने इस बार प्रवक्ताओं की संख्या करीब दोगुनी कर दी है। पिछली बार 16 प्रवक्ता थे। इस बार 31 प्रवक्ता बनाए गए हैं। 14 नए चेहरे हैं। पार्टी ने मौजूदा प्रवक्ताओं में से आलोक अवस्थी, प्रशांत वशिष्ठ और हरिश्चंद्र श्रीवास्तव को हटाया गया है। पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के विरोधी रहे दिलीप श्रीवास्तव को भी प्रवक्ता बनाया गया है। 2021 में आशुतोष टंडन ने दिलीप श्रीवास्तव का विरोध किया था। टंडन के निधन के बाद अब दिलीप को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक रवि सोनकर को पैनलिस्ट बनाया गया है। रवि सोनकर लंबे समय से भाजपा की प्रदेश टीम या अनुसूचित जाति मोर्चा में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। अब उन्हें पार्टी की मीडिया टीम में पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया टीम के गठन में भी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का दबदबा दिखा है। राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ के करीबी मनीष दीक्षित को पहले ही मीडिया संयोजक बनाया गया था। अब मीडिया सूची प्रवक्ता, पैनलिस्ट और मीडिया वॉच में धर्मपाल सिंह के करीबी और भरोसेमंद लोगों को जगह मिली है। भाजपा ने साधा जातीय समीकरण, 10 ब्राह्मण और 8 पिछड़े वर्ग से 31 प्रवक्ताओं में 10 ब्राह्मण, 8 पिछड़े वर्ग, 4 दलित, 3 ठाकुर और 2 भूमिहार शामिल हैं। पिछड़े वर्ग से बनाए गए 8 प्रवक्ताओं में 3 कुर्मी हैं। पहले दलित समाज से 2 प्रवक्ता थे, अब यह संख्या बढ़कर 4 हो गई है। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष लालजी निर्मल को भी प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के करीबी माने जाने वाले आलोक वर्मा और प्रशांत उमराव को भी प्रवक्ता बनाया गया है। जानकार मानते हैं कि समय-समय पर सरकार और भाजपा से जुड़े विषयों पर मीडिया में पक्ष रखने के लिए संबंधित जाति समुदाय के प्रवक्ता की जरूरत होती है, इसलिए पार्टी ने सभी वर्गों से प्रवक्ता बनाए हैं। ये जनता के बीच पार्टी का प्रमुख चेहरा होते हैं। जनता के बीच सबसे ज्यादा इन्हें ही पहचान मिलती है। BJP की मीडिया टीम में डिप्टी सीएम के करीबियों को भी जगह भाजपा की नई मीडिया टीम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के करीबी माने जाने वाले नेताओं को भी प्रवक्ता और पैनलिस्ट बनाया गया है। केशव मौर्य के करीबी कौशलेन्द्र पटेल और नवीन श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। कौशलेन्द्र पटेल वाराणसी के पूर्व महापौर रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में कौशाम्बी लोकसभा उपचुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद से उन्हें पार्टी की प्रदेश टीम में जगह नहीं मिली थी। अब उन्हें मीडिया टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। BJP ने पहली बार बनाई ‘मीडिया वॉच’ टीम भाजपा ने पहली बार ‘मीडिया वॉच’ टीम का गठन किया है। इसकी जिम्मेदारी दिवस चतुर्वेदी को दी गई है और उनके साथ मनोज त्रिवेदी को लगाया गया है। दिवस ने 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान मीडिया प्रबंधन का काम संभाला था। अब उनकी जिम्मेदारी भाजपा, योगी सरकार और RSS से जुड़ी खबरों की निगरानी करने, विपक्ष के आरोपों का जवाब तैयार कराने और मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने की होगी। भाजपा की नई मीडिया टीम का होगा प्रशिक्षण शिविर भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि आगामी दिनों में नवगठित मीडिया टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया टीम के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया टीम की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देंगे। उधर, मीडिया टीम में कुछ प्रवक्ता और पैनलिस्ट ऐसे भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं जो साल में एक-दो बार भी प्रदेश मुख्यालय नहीं आते हैं। टीबी डिबेट में शामिल नहीं होते हैं, इतना ही नहीं पार्टी की बैठकों तक में नहीं आते हैं। हिमांशु दुबे फिर से मीडिया सह प्रभारी बने, पुराने अनुभवी प्रवक्ताओं को दोबारा मौका पार्टी ने हिमांशु दुबे को एक बार फिर मीडिया सह प्रभारी बनाया है। हिमांशु 2017 से मीडिया विभाग के सह-प्रमुख है। दो विधानसभा चुनाव और दो लोकसभा चुनाव के साथ संगठन के कई कार्यक्रमों में मीडिया प्रबंधन की कमान इनके हाथ रहती है। भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं, पार्टी के बड़े नेताओं के भरोसेमंद है। प्रवक्ताओं में समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, आनंद दुबे और संजय चौधरी पुराने अनुभवी प्रवक्ता है। ……………………… ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारा:कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े; प्रेस कॉफ्रेंस में हुई मारपीट का VIDEO गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी पर बैठने को लेकर हंगामा हो गया। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें