यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, लंदन की नौकरी छोड़कर अफसर बनी थीं, पति भी IAS
यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं। सूत्रों के मुताबिक, दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा दिया है। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। हालांकि, इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, चर्चा है कि वह 4 महीने से साइडलाइन थीं। फील्ड में पोस्टिंग चाहती थीं। फिलहाल, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। 2013 बैच की IAS दिव्या मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की डीएम रह चुकी हैं। वह अपने काम को लेकर बेहद सख्त मानी जाती थीं और अफसरों को मौके पर ही फटकार लगा देती थीं। IIT-IIM से पढ़ाई करने के बाद लंदन की लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आईं। पहले प्रयास में IPS क्लियर किया था। हालांकि, अगले ही साल IAS बन गई थीं। अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची हुई थी। पति गगनदीप सिंह भी IAS अफसर हैं। दिव्या ने अपनी 428 शब्दों की पोस्ट में इस्तीफे की वजह का जिक्र नहीं किया। हालांकि, इस्तीफे को लेकर चार तरह की चर्चाएं चल रही हैं…. दिव्या मित्तल की चर्चित 2 तस्वीरें लंदन में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आईं दिव्या मिर्जापुर में लहुरिया दह गांव पहली बार पानी पहुंचा था देवरिया में लेखपाल और कानूनगो से कहा था- जेल भेज दूंगी दिव्या देवरिया में करीब 2 साल तक डीएम रहीं। 6 मई को उनका देवरिया से ट्रांसफर हुआ था। डीएम दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया था। उनके खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे थे। उनकी कई शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं। देवरिया में डीएम रहते हुए वह कई बार चर्चा में आई थीं। दिव्या ने पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर PWD के अधिकारी को फटकार लगाई थी। इस दौरान ADM ने तेज धूप का हवाला देकर उनसे छांव में बैठकर बात करने का आग्रह किया। डीएम ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘अरे यार, धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे…।’ इसके अलावा, अवैध कब्जे की शिकायत पर कानूनगो-लेखपाल को फटकार लगाने का उनका वीडियो वायरल हुआ था। कहा था- ‘तमाशा बना रखा है…। एसडीएम, आप पूरे मैटर की जांच करें और रिपोर्ट दें। दोबारा इस तरह की हरकत मत करिएगा। सच में जेल भेज दूंगी आप लोगों को।’ दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- आखिरी में IAS की बुक ‘द क्राफ्टेड जीनियस के बारे में पढ़िए ——————– ये खबर भी पढ़िए- ‘IPS वीडियो कॉल पर टॉर्चर देखकर हंसते रहे’:मेरठ में पीड़ित बोले- पीने को पेशाब दी, अविनाश पांडे जैसा क्रूर अफसर नहीं देखा ‘एसपी ऑफिस के पीछे कमरे में मेरे सारे कपड़े उतरवाए। एसपी देहात ने पैर खुलवाकर बीच में डंडा मारना शुरू किया। कुछ देर बाद SSP अविनाश पांडेय आए। कहा कि अब इसे थाने लेकर जाओ। वहां रातभर मेरी पिटाई होती रही। पीने के लिए पेशाब दी गई।’ पुलिस ने यह बर्बरता मेरठ के रवि गौतम के साथ की। पढ़ें पूरी खबर
