कुएं में मिला 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

0
b04ed046-020c-4cd9-bf4c-b68b62757f1b

कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया पावर हाउस के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही सराय अकिल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण कोटिया पावर हाउस के पास स्थित कुएं के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के अंदर पड़ी, जहां एक वृद्ध महिला का शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुएं से बाहर निकाले गए शव की पहचान मृतका के बेटे हिमांशु पाल ने अपनी मां के रूप में की। मृतका की पहचान 70 वर्षीय राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल, निवासी कोटिया गांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल वृद्ध महिला कुएं में कैसे गिरीं और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट: अमरनाथ झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें