मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पीएम केयर्स फंड में डोनेशन 30% घटा; अगले साल और बढ़ेगी महंगाई; यूपी में जलभराव से जज देरी से पहुंचे, डीएम तलब
नमस्कार, पीएम केयर्स फंड के घरेलू दान में भारी गिरावट आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में कोविड महामारी फैलने के बाद पीएम केयर्स फंड बनाया था। मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म जेपी मॉर्गन के मुताबिक भारत में महंगाई बढ़ने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज को लेकर बयान जारी किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक विशाखापट्टनम में होगी। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत समेत अन्य शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। 2. धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके पहले मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। 3. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के बैंक खाता फ्रीज मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पीएम केयर्स फंड में घरेलू डोनेशन 30% घटकर ₹479 करोड़ रहा, पिछले साल विदेशी दान में भी कमी आई; फंड में अभी ₹8,452 करोड़ 2025 में पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30% घटकर करीब ₹479 करोड़ रहा। विदेशी दान में भी कमी आई। यह 18% घटकर 92.8 लाख रुपए रह गया। 2023 में घरेलू दान ₹681 करोड़ और विदेशी दान ₹1.13 करोड़ था। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में फंड में टोटल रकम ₹7,173 करोड़ रुपए थी। 2025 में यह ₹8,452 करोड़ हो गई। RTI के दायरे में नहीं पीएम केयर्स पूरी खबर पढ़ें… 2. अगले साल और बढ़ेगी महंगाई, खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी, रिपोर्ट- ईरान-अमेरिका जंग से तेल की कीमतें बढ़ेंगी 2027 तक भारत सहित दुनियाभर में खाने-पीने की चीजों के दाम काफी बढ़ सकते हैं। यह अलर्ट मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म जेपी मॉर्गन ने जारी किया है।फर्म ने दावा किया है कि अलनीनो से मानसून कमजोर होने, ईरान-अमेरिका जंग से तेल की कीमतें बढ़ने और महंगी खाद के कारण खेती पर बुरा असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2027 की पहली छमाही में ग्लोबल स्तर पर खाने-पीने की चीजों के दाम 5% तक बढ़ सकते हैं। 2026 की पहली छमाही में यह आंकड़ा 2.8% पर था। भारत के लिए यह चेतावनी इसलिए अधिक मायने रखती है, क्योंकि यहां की इकोनॉमी में खेती का बड़ा हिस्सा है। कम बारिश से फसलों की पैदावार कम हो सकती है। वहीं, जंग के चलते पहले ही महंगे फर्टिलाइजर के दाम और बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई बढ़ने से भारत सरकार पर 3 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी का बोझ बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया, चुनावी मैनेजमेंट के मास्टर माने जाते हैं यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। तीनों राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। भाजपा अध्यक्ष ने एक दिन पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें शामिल 65 पदाधिकारियों में 8 चेहरे यूपी से थे। विनोद तावड़े को जानिए: विनोद तावड़े BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। वे हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। सितंबर 2022 में उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी गई। 2025 में उनके प्रभार में ही भाजपा जीती। पूरी खबर पढ़ें… 4. प्रयागराज जलभराव में जज परेशान हुए, हाईकोर्ट में DM तलब, बारिश से बाढ़ में फंसे लखीमपुर SDM यूपी में मंगलवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ समेत 60 शहरों में बारिश हुई। जलभराव के कारण कई जज और वकीलों को हाईकोर्ट पहुंचने में देरी हुई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को तलब किया। कोर्ट ने पूछा- जलभराव रोकने के लिए क्या योजना है। नगर विकास विभाग के सचिव से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा। प्रयागराज में सड़कें डूबीं, घरों में घुसा पानी: प्रयागराज में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक डूब गए। इसके चलते तीनों प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। बारिश का पानी घरों में घुस गया। सोफे पानी में तैरते दिखे। नगर निगम दफ्तर और थाने में भी पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. ट्रम्प ने होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताया, मैप पोस्ट किया; ईरान का जवाब- ट्रम्प की गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए सोशल मीडिया पर मैप पोस्ट किया। जिसके ऊपर ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ लिखा था। इस मैप में होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास का समुद्री इलाका दिखाया गया था। इसमें ईरान, ओमान और UAE के हिस्से भी नजर आ रहे थे। ट्रम्प के पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताना सिर्फ एक गलतफहमी है। ट्रम्प को जल्द ही समझ आ जाएगा कि इस समुद्री रास्ते पर अमेरिका का कोई अधिकार नहीं है। होर्मुज स्ट्रेट पर किसका अधिकार पूरी खबर पढ़ें… 6. 12 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल-रत्न नहीं:17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान किया। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। फुटबॉल के दिग्गज 84 साल के आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। 90 के दशक में खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत हुई: 1991-92 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत की थी। उस समय इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार: दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में गड़बड़ी का मामला, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचा दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय की भी गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि उदित प्रकाश राय को ₹1.52 करोड़ की रिश्वत दी गई। आरोप है कि ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों की शर्तें इस तरह बनाई गई थीं कि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके। ACB की जांच अभी भी जारी है। जैन, उदित प्रकाश के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव, कंपनियों के मालिक नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा, पंकज वर्मा को अरेस्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. क्रिकेट: ऋषभ पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए:गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, चोटिल चांदीमल की जगह दूसरे खिलाड़ी ने बैटिंग की; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट में फांसी सिस्टम खत्म करने की याचिका खारिज: मौत के लिए जहरीले इंजेक्शन या गोली मारने जैसे तरीकों की मांग की गई थी (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चढ़ावा चोरी रिपोर्ट में चंपत-मिश्रा के नाम नहीं:बाकी 8 आरोपी पहले ही जेल में; SIT ने फाइनल जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: सरकार 5 साल में खेलों पर ₹36,441 करोड़ खर्चेगी: 2036 ओलिंपिक में टॉप-10, 2048 में टॉप-5 आने का टारगेट; पिछली बार 71वां नंबर था (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: उद्धव गुट बोला-पहले बागी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला हो: सुप्रीम कोर्ट में अपील- असली शिवसेना और पार्टी सिंबल किसका, यह बाद में देखें (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले- अमेरिका में भारत जैसा चुनावी सिस्टम हो: हर भारतीय वोटर के पास फोटो ID, अमेरिका में बिना इसके इलेक्शन क्यों (पूरी खबर पढ़ें) 7. क्रिकेट: भारत मजबूत स्थिति में, श्रीलंका दूसरी पारी में-84/4:खराब रोशनी से चौथे दिन का खेल खत्म; भारत ने 372 रन का टारगेट दिया (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: PAK सुप्रीम कोर्ट बोला- इमरान को 2 दिन में अस्पताल भेजें: कहा- बहनों से मिलना उनका अधिकार; 2023 से जेल में हैं पूर्व PM (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया: जगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे; सतीश पूनिया को पंजाब, तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी: फिर खुदकुशी की; फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर लाइव किया, 2 गार्ड भी मारे गए (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर भड़के बाबा रामदेव: बोले- उनकी जवानी और पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?; ये बिगड़े दिमाग की निशानी (पूरी खबर पढ़ें) 12. झारखंड: JSSC-CGL परीक्षा रद्द, सफल कैडिडेंट्स बोले-हम बेरोजगार हो गए: झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, CBI जांच पर अड़े; राहुल गांधी बोले- हमने स्टूडेंट्स की सुनी (पूरी खबर पढ़ें) 13. मध्य प्रदेश: MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें: 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 14. उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं: लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे (पूरी खबर पढ़ें) 15. नेशनल: अब देश में बनेंगे 405 डिफेंस आइटम: इनमें कोस्ट गार्ड के 16 आइटम, 3070 करोड़ का कारोबार होगा; रक्षा मंत्रालय ने लिस्ट जारी की (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… AI बॉयफ्रेंड से तैयार किया AI बच्चा एक महिला ने अपने AI बॉयफ्रेंड Axiom के साथ मिलकर एक AI बच्चा बनाया है। इसका नाम लुमेन है, जिसकी उम्र वह 102 दिन बताती है। महिला के मुताबिक, इसे तैयार करने में 17 घंटे लगे और पुरानी चैट के लाखों शब्दों का इस्तेमाल हुआ। लुमेन कविता और परियों की कहानियां सुनाता है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: शाहरुख-अजय को नोटिस, 3 महीने में 1100 छापे, खराब खाना खिलाने वालों के दुश्मन IAS तुकाराम मुंढे की कहानी 2. जरूरत की खबर: बारिश में खराब इंटरनेट कनेक्शन:वाई-फाई न चले तो तुरंत करें ये काम, एक्सपर्ट से जानें बेहतर इंटरनेट के 12 टिप्स 3. फिजिकल हेल्थ: बांहों पर रेत जैसे बारीक खुरदरे दाने:ये ‘चिकन स्किन’ हो सकती है, डॉक्टर से समझें इसका कारण, इलाज और बचाव के टिप्स 4. भास्कर एनालिसिस: BJP की नई टीम में UP का चुनावी फॉर्मूला: 5 बड़े चेहरों की छुट्टी; 6 नए नेताओं पर दांव के संकेत समझिए 5. ग्राउंड रिपोर्ट: प्रयागराज में बारिश से 5 हजार घरों में भरा पानी: कई मकानों में 6 फीट तक पानी, लोग बोले- क्या खाएं, कहां जाएं 6. यूपी एक्सप्लेनर: आन्जनेय के लिए केंद्र ने 7 बार नियम ढीले किए: क्या अब फिर मिलेगा एक्सटेंशन; सीनियर IAS को सरकार क्यों करती है इतना पसंद 7. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर:भाजपा की नई टीम से कैलाश-प्रह्लाद क्यों बाहर?: नितिन ने एमपी के 8 चेहरे रखे…पिछली बार 3 थे; वीडी का कद बढ़ा या सिर्फ जगह मिली 8. क्राइम फाइल्स: कराटे प्लेयर से कोच ने कई बार बनाए संबंध:दूसरे ट्रेनर से भी करवाता था रेप, बड़े टूर्नामेंट खिलाने का झांसा देता था 10. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: आदिवासी बच्चियों का सौदा करने वाले नेटवर्क तक पहुंचा भास्कर: दलाल बोला-15 साल की लड़की के 7 लाख, जीवनभर रखो, पसंद नहीं तो दूसरी दिखाऊं 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: RJD के 15 विधायकों से भास्कर सवाल-क्या पार्टी टूट रही?: तेजस्वी के विधायक बोले-हमारी आपस में नहीं बनती, कुछ चरित्रहीन चले जाएं तो पार्टी हेल्दी होगी 12. भास्कर एक्सक्लूसिव:लखीसराय भगदड़ में 7 मौतें- लापरवाही के जिम्मेदार चेहरे: DM भीड़ का आंकलन नहीं कर पाए, JE पोल देखने तक नहीं गए, पुलिस क्राउड कंट्रोल में फेल 13. ग्राउंड रिपोर्ट’ : किसान ने जानबूझकर बिजली के पोल को गिराया’: 2 साल पहले सड़क नहीं बनने दी, 20ft चौड़ी सड़क को 10ft किया; लखीसराय भगदड़ की भास्कर पड़ताल 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में सुधार होगा। तुला राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के मौके हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
