यूपी में 40 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर:2 घंटे में 6 बुलडोजरों से गिराया; पुलिसवालों और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की

0
यूपी में 40 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर:2 घंटे में 6 बुलडोजरों से गिराया; पुलिसवालों और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की

यूपी के सिद्धार्थनगर में मंगलवार को मदरसे के आधे से ज्यादा हिस्से को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। 40 साल पुराना यह मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। सुबह 7 बजे SDM और 5 थानों के लगभग 100 पुलिसकर्मी 6 बुलडोजर लेकर पिपरा रामलाल गांव पहुंचे। 14 हजार स्क्वायर फीट में बने ‘मकतब मदरसा’ पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस बीच, डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर एक्शन का विरोध कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने रोका तो बहस होने लगी। उनके बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक इलाके तनाव बना रहा। बाद में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को दूर किया और 2 घंटे में मदरसे के 7 कमरे, एक दुकान और आधे हॉल को ढहा दिया। मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का है। बुलडोजर एक्शन की 2 तस्वीरें देखिए- मदरसे में 400 बच्चे पढ़ते थे, 14 अगस्त को कोर्ट ने दिया था आदेश पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई बुलडोजर एक्शन की सूचना पर सपा नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से एक्शन रोकने को कहने लगे। उनका कहना है कि ये गलत हो रहा है। पुलिसकमियों ने जवाब दिया कि प्रशासनिक कार्रवाई है। मदरसा सरकारी जमीन पर बना है। हम लोगों को अपना काम करने दीजिए। सपाई फिर भी नहीं माने। कहने लगे कि ये मनमानी है। हम इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। इसके बाद सपाई वापस लौट गए। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें